Anchor Text क्या हैं और Optimization कैसे करें

मैंने आपको एक पोस्ट में बताया है कि बैकलिंक्स क्या हैं और वे आपकी वेबसाइट रैंकिंग के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। हालाँकि यह यही शेष नहीं होता है।

हर बैकलिंक के साथ एक एंकर टेक्स्ट जुड़ा होता है जो आपकी वेबसाइट की ओर इशारा करता है। Anchor text ऑप्टिमाइजेशन एक ऐसी चीज है जिसे आसानी से नजरअंदाज किया जाता है लेकिन जब गूगल में अच्छी  रैंकिंग की बात आती है, तो यह एक महत्वपूर्ण रैंकिंग फैक्टर होता है।

आज इस ब्लॉग पोस्ट में आप बेहतर तरीके से समझेंगे कि Anchor text क्या है और आपको इसे कैसे ऑप्टिमाइज करना है।

Anchor Text क्या हैं और Optimization कैसे करें

Anchor Text क्या है ?

Anchor text क्लिक करने योग्य हाइपरलिंक होते है जिसे आप किसी पेज को पढ़ते समय देखें होंगे। यह यूजर को एक पेज से दूसरे पेज या वेबसाइट पर ले जाता है। ये आम तौर पर 1-5 शब्द के होते हैं और विजिटर को यह बताते हैं  कि लिंक उन्हें कहां ले जाएगा।

बहुत पहले SEO एक्सपर्ट अपने एंकर टेक्स्ट के लिए अधिक सर्च होने वाले कीवर्ड का उपयोग करके Anchor Text को ओवर ऑप्टिमाइज़ करते थे और सर्च रैंकिंग में हेरफेर करते थे।

फिर 2012 में गूगल ने एक अपडेट ( पेंगुइन अपडेट )  लाया और फिर सब कुछ बदल गया। यदि आपकी साइट जो केवल सर्च इंजन के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है और केवल कीवर्ड से भरा गया है, तो आपकी रैंकिंग गिर जायेगी।

Anchor Text क्यों महत्वपूर्ण है ?

अपने एंकर लिंक के लिए सही टेक्स्ट चुनना बहुत जरूरी है। यह आपके ब्लॉग या साइट टॉपिक के बारे गूगल को बेहतर समझने में मदद करता है।

गूगल जब किसी पेज को रैंक करता है, तो वह बहुत सारे फैक्टर का उपयोग करता है, जिसमे कंटेंट भी सबसे महत्वपूर्ण है। इसका मतलब है कि आपके पेज पर मौजूद हर शब्द मायने रखते है। ऐसे में यदि आप अपने कंटेंट में रिलेटेड एंकर लिंक का उपयोग करते है, तो आपको इसका पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा।

गूगल उन वेबसाइटों को भी पेनल्टी लगाता है जो रिटेल्ड कंटेंट लिंक नही करते हैं। आप जिस पेज में एंकर लिंक करते है वह थोड़ा बहुत रिलेटेड होना अन्यथा उन्हें स्पैम के रूप में माना जायेगा।

उदाहरण के लिए, यदि आपकी वेबसाइट टॉपिक SEO के बारे में है और आप फैशन टॉपिक वाले ब्लॉग से बैकलिंक्स बनाते हैं, तो गूगल उसे स्पैम के रूप में चिह्नित करेगा।

Anchor Text कितने प्रकार के होते हैं ?

यहां नीचे विभिन्न प्रकार के एंकर टेक्स्ट के बारे में बताया गया है

  • Exact Match – एंकर टेक्स्ट जो बिल्कुल आपके कीवर्ड के समान होता है और जिसके लिए आप रैंक करना चाहते हैं।
  • Phrase Match – एंकर टेक्स्ट जो आपके विज़िटर को अच्छे से बताता है एंकर लिंक किस बारे में है और यह गूगल के लिए बेहतर संदर्भ प्रदान करता है।
  • Partial Match – एंकर टेक्स्ट में थोड़ा बदलाव शामिल हो सकते हैं।
  • Branded Anchor – किसी न किसी तरह से आपकी कंपनी के ब्रांड से संबंधित होता है। यह आपके बिजनेस का नाम या आपके प्रोडक्ट और सर्विस हो सकती हैं।
  • Naked Web Link – यह एड्रेस बार में दिखाए गए वास्तविक लिंक की तरह होता है।
  • Image Anchors – इमेज में भी एंकर टेक्स्ट होता है। इमेज में ऑल्ट टैग के लिए अपना कीवर्ड जोड़ना चाहिए।

एंकर टेक्स्ट को ऑप्टिमाइज़ करते समय कुछ बातों पर ध्यान दें

अब जबकि मैने विभिन्न प्रकार के एंकर टेक्स्ट के बारे में बताया है। अतः इन्हें ऑप्टिमाइज़ करते समय कुछ चीजों को याद रखना भी महत्वपूर्ण है।

  • Over-Optimization Your Anchor Texts – गूगल ऐसे एंकर टेक्स्ट पर नकेल कसता है क्योंकि यह स्पैमी दिखता है। आपको इसे यथासंभव प्राकृतिक रखने की आवश्यकता है। समान अर्थ से मिलते-जुलते कीवर्ड उपयोग करने का प्रयास करें।
  • इंटरनल लिंकिंग एंकर टेक्स्ट: चूंकि आपका उन पर पूरा नियंत्रण है, इसलिए अपने इंटरनल लिंकिंग एंकर टेक्स्ट के साथ वैसा ही व्यवहार करें जैसा आप बैकलिंक्स के साथ करते हैं। बहुत जायदा ऑप्टिमाइज न करें, सरल रखें।
  • हर कुछ महीनों में, अपने एंकर टेक्स्ट की समीक्षा करें और देखें कि क्या बदला जा सकता है।
  • अपने एंकरों टेक्स्ट को ठीक से रखें जो रीडर के लिए वैल्यू प्रदान करें।

अपनी वेबसाइट के लिए अपने एंकर टेक्स्ट को कैसे ऑप्टिमाइज़ करें ?

हालंकि आप इस पोस्ट में कुछ ऑप्टिमाइजेशन पहले ही पढ़ चुके हैं। लेकिन यहां कुछ और दिए गए है

Keyword Research

आपका सारा SEO सही कीवर्ड के ऑप्टिमाइजेशन पर निर्भर करता है। और अपना एंकर टेक्स्ट के समय भी यह आवश्यक है। यहाँ एक गाइड है Keyword Research Kaise Kare

Anchor Text Distribution Ratio

SEO के लिए कोई जादुई फॉर्मूला नहीं है। लेकिन एक पेज में आपको किस प्रकार के एंकरों का उपयोग करना चाहिए नीचे बताया गया है।

  • Branded and Naked = 50-70%
  • Vague but On-Topic = 10-25%
  • Generic = 5-15%
  • Partial Match = 2-5%
  • Exact Match = <1%

इसलिए अपने एंकरों को Exact Match से न भरें।

No Spammy Backlinks

स्पैम वेबसाइटों से लिंक न करें या लिंक न खरीदें। गूगल जानता है कि वे कौन हैं और उनकी चालें। यदि आप ऐसा करते है, तो आपको पेनल्टी लग सकती है। इसलिए Quantity से अधिक Quality पर ध्यान दें।

No anchor ? No problem

अब आप एंकर टेक्स्ट ऑप्टिमाइजेशन के महत्व को अच्छे से समझ गए हैं। अब आपके साइट SEO को बूस्ट करने का समय है।

लेकिन अगर आप गलत Anchor Text ऑप्टिमाइजेशन करते है, तो यह आपकी साइट को पेनल्टी की तरफ ले जा सकता है।

आपको अगर ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, इंस्टाग्राम में जरूर शेयर करे