5 Best Khet Napne Wala Apk 2023
क्या आप अपनी जमीन (खेत) नापने के लिए Best app की तलाश कर रहे है हालंकि जब किसी जमीन को नापा जाता है, तो फीते की जरूरत पड़ती है। लेकिन कभी-कभी जमीन बहुत बड़ा होता हैं या फीते की न होने की वजह से उस जमीन या खेत को मापना मुश्किल हो जाता है।
अगर आपको अपने खेत नापने में परेशानी हो रही है, तो चिंता न करें। आप अपने मोबाइल से जमीन (खेत) नाप सकते है बस आपको एक ऐप्प डाउनलोड करने की जरूरत पड़ेगी।
नीचे मैंने कुछ बेस्ट जमीन नापने वाले App के बारे में बताया हैं जो ऐप्प आपको अच्छा लगे उसको आप अपने फोन में डाउनलोड कर सकते है और अपनी खेत, जमीन प्लाट आदि नाप सकते है।
Khet Napne Wala Apps
यहाँ मैंने कुछ बेहतरीन जमीन नापने वाला ऐप को लिस्टेड किया है जो जमीन या खेत नापने में आपके काम को और सरल बना सकते हैं। इन जमीन नापने वाला ऐप को आप गूगल प्लेस्टोर से फ्री में इनस्टॉल कर सकते है।
GPS Fields Area Measure
GPS Fields Area Measure ऐप का उपयोग करना बहुत ही आसन है। यह एप GPS डाटा का उपयोग करके जमीन नापता है। जमीन मापते समय आपको बस अपने जमीन की शुरुआती और समाप्ति बिन्दुओ सेलेक्ट करना होता है। इसके बाद यह आपकी जमीन का हिसाब कर देगा।
यह उन खेत मालिकों के लिए सबसे अच्छा समाधान है जो गेहूं, मक्का, मक्का, चुकंदर उगाते हैं और पौध क्षेत्र को सालाना मापने की जरूरत पडती है।
Area Calculator for Land
यह एक Area Calculator app है। आप इस एप की मदद से अपनी जमीन को सेकंड्स में नाप सकते है। यह एप फ़ास्ट और सटीक रिजल्ट देता है।
बस अपनी जमीन नापने के लिए एक डिस्टेंस एरिया (एक पॉइंट को सेलेक्ट करे फिर दूसरा पॉइंट सेलेक्ट) करें। इसके बाद यह एप आपकी जमीन या खेत को नाप देगा। यह एप तेज, विश्वसनीय और सटीक है।
Land Calculator
Land Calculator किसान, इंजिनियर, GIS स्टूडेंट्स, फील्ड वर्कर्स के लिए काफी उपयोगी एप हैं। यह एप एरिया की लम्बाई और चौड़ाई नापना बहुत आसान बना देता हैं। इस ऐप में आपको फीचर मिलेंगे: Walking survey, Map tools आदि आप अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी फीचर चुन सकते हैं।
