SBI KYC FORM KAISE BHARE IN HINDI
KYC फॉर्म आपको अपने बैंक ब्रांच में मिल जाती है। और चाहे तो आप इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इस KYC Form को डाउनलोड करके सभी जानकारी सही सही भरके अपने बैंक की ब्रांच में जमा करना होगा।
KYC FORM क्यों भरना जरूरी हैं
सभी बैंकों ने अपने अपने खाताधारकों को सूचित करदिया है और और नए खाताधारकों के लिए भी नया खाता खोलने के लिए KYC Form भरना अनिवार्य कर दिया है। क्योंकि बैंक अपने ग्राहकों की पहचान KYC के जरिए करती है। केवाईसी का मतलब known your customers होता है।अगर आपने अभी तक अपना KYC Form नहीं भरा है तो जल्द ही KYC Form भरकर अपने बैंक में जमा करे। अगर आप अपने बैंक में केवाईसी सबमिट नही करते है तो बैंक आपके सभी सेवाओं जैसे एटीएम निकासी, मोबाइल बैंकिंग, इन्टरनेट बैंकिंग समेत सभी बैंकिंग कारोबार को रोक सकता है।
SBI KYC Form Kaise Bhare
SBI KYC फॉर्म को तीन भाग में बाटा गया है :- (A) Identify details (B) Address details (C) Other details
SBI KYC FORM DOWNLOAD करने के लिए या तो फोटो पर क्लिक करे या इस LINK पर।
- Form में Identify details भरे
- सबसे पहले राइट साइड Photograph के जगह अपना एक Recent खींची गई एक पासपोर्ट साइज फोटो लगाए।
- Name of applicant में बैंक होल्डर का नाम कैपिटल लेटर में लिखे।
- Father name में पिताजी का नाम भरे बड़े अक्षर में।
- Gender में Male, Female पर टिक लगाए।
- Marital status में आप Single या Married पर टिक करे।
- Date of birth में आप अपना जन्म तारीख भरे।
- Nationality में Indian Option पर टिक करे।
- Status में residents पर टिक करे।
- PAN के जगह आप पैन Card नंबर भरे।
- Unique identification number / Aadhar के बॉक्स में आधार कार्ड नंबर भरे।
- Proof of identity submitted में आधार कार्ड, पैन कार्ड ऑप्शन पर टिक लगाए।
- Address details भरे
- Address for correspondence में आप अपना एड्रेस भरे।
- City/town/ village में आप अपना शहर का नाम लिखे।
- State में अपने राज्य का नाम लिखे।
- Country में इंडिया भरे।
- Pin code में अपने एरिया का pin कोड लिखे।
- Contact detail में आप मोबाइल नंबर भरे।
- Proof of address में आप आधार कार्ड, पैन कार्ड ऑप्शन पर टिक लगाए।
- Permanent address में आप अपना फिर से एड्रेस भरे city का नाम, state, pin code, country
- Extra details भरे
- Gross annual income detail में आप अपना वार्षिक इनकम पर टिक लगाए।
- Net Worth में आप अपना इनकम लिखे।हो जाएँ
- Occupation type में आप जो भी काम करते है उस पर टिक लगाए अन्यथा other ऑप्शन पर टिक कर दीजिए
- Please tick if applicable में आप कुछ न करे।
- Any other information में भी कुछ न भरे।
- Signature of applicants के जगह अपना सिग्नेचर करे।
अगर हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आपको कुछ हेल्प हुई हो तो आप इसे आगे भी शेयर करे धन्यवाद।
