Haridwar मायानगरी और देहरादून द्रोणागिरी, पहाड़ो की रानी मसूरी

हरिद्वार

हरिद्वार (अंग्रेजी में : Haridwar) भारतीय राज्य उत्तराखंड का एक जिला है जिसका कुल क्षेत्रफल 2,360 वर्ग किमी है। हरिद्वार जिले की स्थापना 28 दिसम्बर, 1988 को हुई।

हरिद्वार उत्तराखंड राज्य का एक जिला है जो कि गंगा नदी के तट पर बसा हुआ है। हरिद्वार गंगा नदी के किनारे लगने वाले कुम्भ मेले के लिए प्रसिद्ध है।

  • हरिद्वार के उपनाम – मायानगरी
  • हरिद्वार की स्थापना – 28 दिसम्बर, 1988
  • हरिद्वार का क्षेत्रफल – 2,360 वर्ग किमी
  • हरिद्वार की कुल जनसंख्या – 18,90,422
  • हरिद्वार जिले की साक्षरता दर – 73.43%
  • हरिद्वार में तहसील – 5 (हरिद्वार, रुड़की, भगवनापुर, लक्सर, नारसन)
  • हरिद्वार में ब्लॉक (विकासखंड) – 6 (रुड़की, भगवनापुर, लक्सर, नारसन, बहादराबाद, खानपुर)
  • हरिद्वार के प्रसिद्ध मन्दिर – चंडीदेवी, मंशादेवी, मायादेवी, रतिप्रिया, श्रध्दादेवी
  • हरिद्वार के प्रसिद्ध मेले – कुम्भ मेला, पिरान कलियर
  • हरिद्वार के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल – हर की पौड़ी, मायादेवी , मंशादेवी, भारतमाता, पिरान कलियर, दक्षेश्वर, वैष्णोमाता, बिलकेश्वर
  • हरिद्वार के जलविद्धुत परियोजनायें – पथरी परियोजना, मोहम्मदपुर परियोजना
  • हरिद्वार की सीमा रेखा -पूर्व, पश्चिम व दक्षिण में उत्तर प्रदेश, उत्तर में देहरादून व पौड़ी
  • हरिद्वार के राष्ट्रीय उद्यान – राजाजी राष्ट्रीय उद्यान, झिलमिल ताल कन्जर्वेशन, मोतीचूर रिज़र्व
  • हरिद्वार के राष्ट्रीय राजमार्ग – NH-74, NH-58
  • हरिद्वार के संस्थान – केन्द्रीय बिल्डिंग रिसर्च संस्थान, आई.आई.टी. रुड़की, पतंजलि विश्‍वविद्यालय, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय
  • हरिद्वार में विधानसभा क्षेत्र – 11 (हरिद्वार, हरिद्वार ग्रामीण, भेल, रुड़की, पिरान कलियर, मंगलौर, ज्वालापुर (अनुसूचित जाति), झबरेड़ा (अनुसूचित जाति), लक्सर, खानपुर, भगवानपुर (अनुसूचित जाति))
  • हरिद्वार लोकसभा सीट – हरिद्वार
  • हरिद्वार में स्थित नदी – गंगा
  • हरिद्वार के जिलाधिकारी – सी. रविशंकर

Haridwar मायानगरी और देहरादून द्रोणागिरी, पहाड़ो की रानी मसूरी



देहरादून


देहरादून (अंग्रेजी में : Dehradun) भारतीय राज्य उत्तराखंड का एक जिला है जिसका कुल क्षेत्रफल 3,088 वर्ग किमी है। देहरादून जिले की स्थापना 1870 को हुई।

  • देहरादून के उपनाम – द्रोणागिरी, पहाड़ो की रानी(मसूरी)
  • देहरादून की स्थापना – 1817
  • देहरादून का क्षेत्रफल – 3088 वर्ग किमी
  • देहरादून की जनसंख्या – 16,96,694
  • देहरादून में कुल गांव – 767
  • देहरादून की तहसीलें – 7 (चकराता, विकासनगर, देहरादून, ऋषिकेश, त्यूणी, डोईवाला, कालसी)
  • देहरादून के ब्लॉक (विकासखंड) – 6 (चकराता, रायपुर, सहसपुर, डोईवाला, कालसी, विकासनगर)
  • देहरादून के प्रसिद्ध मन्दिर – संतलादेवी, टपकेश्वर, बुद्धाटेम्पल, महासू देवता, डाटकाली, कालसी
  • देहरादून के प्रसिद्ध मेले – जौनसारी भाबर का मेला, क्वानू, दशहरा, लखवाड, महासू देवता, बिस्सू मेला, झंडा मेला, टपकेश्वर मेला, शरदोत्सव (मसूरी)
  • देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल – मसूरी, मालसी, डियरपार्क, डाकपत्थर, आसन बैराज, लाखामंडल, चकराता, यमुना ब्रिज, त्रिवेणी घाट (ऋषिकेश), सहस्त्रधार, लच्छीवाला, गुच्चुपनी, टाइगर फॉल, एफ. आर. आई.-म्यूजियम
  • देहरादून के ताल – चन्द्रबाड़ी व कांसरोताल
  • देहरादून के दर्रे – तिमलीपास
  • देहरादून की सीमा रेखा – पूर्व में टिहरी व पौड़ी, पश्चिम में हिमांचल प्रदेश, उत्तर में उत्तरकाशी, दक्षिण में हरिद्वार
  • देहरादून के राष्ट्रीय राजमार्ग – NH-72, NH-72(A)(राज्य का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग)
  • देहरादून के राष्ट्रीय उद्यान – राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
  • देहरादून के संस्थान – लालबहादुर शास्त्री अकादमी(मसूरी), भारती सैन्य अकादमी, फारेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट, भारती सर्वेक्षण संस्थान, वन्यजीव संस्थान, ए.आई.आई.एम.स. ऋषिकेश, भारती पेट्रोलियम संस्थान, ओ.एन.जी.सी. संस्थान, वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान, स्वामी राम हिमालय हास्पिटल
  • देहरादून में हवाई पट्टी – जौलीग्रान्ट
  • देहरादून विधानसभा क्षेत्र -10 (चकराता(अनुसूचित जनजाति), राजपुर(अनुसूचित जाति), विकासनगर, देहरादून, धर्मपुर, मसूरी, डोईवाला, सहसपुर, ऋषिकेश, रायपुर)
  • देहरादून की लोकसभा सीट  – टिहरी व हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत
  • देहरादून की नदी – टोंस नदी, गंगा(ऋषिकेश), यमुना, सोंग नदी
  • देहरादून के जिलाधिकारी – डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव
Dehradun


अगर मेरे द्वारा दी गयी जानकारी आपको पसंद आयी होगी अगर आई हैं तो आप इसे आगे भी शेयर करे धन्यवाद।